नई दिल्ली, मार्च 6 -- BMW के पोर्टफोलियो में एक और धांसू कार जुड़ने जा रही है। इस कार का नाम BMW Neue Klasse i3 है। यह एक इलेक्ट्रिक सेडान है। इसे कंपनी 18 मार्च को ग्लोबली रिवील करने वाली है। यह कंपनी की ईवी रेंज में दूसरा मॉडल है। पहले इस जर्मन ब्रैंड ने iX3 SUV को लॉन्च किया था। Neue Klasse i3 असल में Vision Neue Klasse का कॉन्सेप्ट वर्जन होगा। मेकैनिकली यह सेडान iX3 SUV जैसी हो सकती है। सेडान की रेंज 805 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। BMW की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक सेडान की टक्कर टेस्ला मॉडल 3 और अपकमिंग Audi A4 e-tron और Mercedes-Benz C Class EV से होगी। आइए जानते हैं कि कंपनी इस कार में क्या कुछ ऑफर कर सकती है।इन फीचर्स के साथ आ सकता है कंपनी की नई सेडान BMW i3 में iX3 की 108.7kWh NMC बैटरी पैक को ड्यूल-मोटर सेटअप के साथ ऑफर किया जा स...