नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- होंडा इंडियन मार्केट में इस वक्त केवल एक SUV यानी Elevate ऑफर कर रहा है। एलिवेट को आए कुछ साल हो गए हैं और अब यह फेसलिफ्ट के लिए तैयार है। कंपनी इसका फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। यह फेसलिफ्ट इस साल के मिड में मार्केट में आ सकता है। अपडेट में आपको फ्रेश स्टाइलिंग के साथ, इंप्रूव्ड इंटीरियर्स और कई सारे नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। कंपनी की कोशिश है कि एलिवेट को फेसलिफ्ट देकर मार्केट में इसकी सेल को और बढ़ाया जाए। फिलहाल, आइए जानते हैं कि फेसलिफ्टेड एलिवेट में कंपनी क्या कुछ नया ऑफर कर सकती है।एक्सटीरियर और इंटीरियर में दिख सकते हैं ये बदलाव फेसलिफ्ट में कुछ छोटे लेकिन खास डिजाइन अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसमें कंपनी रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए अलॉय वील ऑफर कर सकती है। एसयूवी के लुक को और मॉड...