नई दिल्ली, मई 28 -- IMD Rain Alert, Weather Update 28 May, Andhi Tufan Alert: जिसका लंबे समय से इंतजार हो रहा था, वह समय आ गया। उत्तर भारत समेत देशभर के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने जा रहा है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे कई राज्यों में आंधी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इससे उत्तर पश्चिम भारत, राजस्थान, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कमी आएगी। वहीं, अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में आज 28 मई को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग की चेतावनी है कि 28 मई से 31 मई यानी कि चार दिन के दौरान, उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भीषण आंधी-तूफान आने वाला है। इस दौरान, कई जगह 100 की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी। पूर्वोत्तर भारत की बात करें...