नई दिल्ली, जून 16 -- IMD Weather Update Rain Alert Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए जारी ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि इस हफ्ते एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसकी वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। IMD ने कहा है कि 18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। IMD ने यह भी बताया कि इस समय देश के ऊपर कई चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जो मौसम को प्रभावित कर रही है। मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में बताया है कि इस समय हरियाणा और उसके आसपास निचले क्षोभमंडल में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण हिमाचल प्रदेश और उसके आसपास भी मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों के बीच एक पश्चिमी विक्ष...