नई दिल्ली, जून 3 -- नई इलेक्ट्रिक कार लेने का मूड बना रहे हैं, तो मार्केट में आपके लिए एक नई कार आने को तैयार है। यह कार सिट्रोएन की है। कंपनी ने भारत में अपनी अपडेटेड इलेक्ट्रिक हैचबैक eC3 की लॉन्चिंग से पहले इसका टीजर जारी कर दिया है। कंपनी की रिवाइज्ड नेमिंग स्ट्रैटिजी के तहत इस मॉडल के नाम के साथ 'X' ऐड किया गया और इसे Citroen eC3 X के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह अपडेटेड मॉडल कई नए फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन चेजेंज के साथ आएगा। कंपनी इस फेसलिफ्ट के साथ मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाह रही है।नई eC3 X के फ्रंट लुक में बदलाव टीजर के अनुसार नई eC3 X के फ्रंट लुक में बदलाव किए गए हैं। कार के फ्रंट बंपर को नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें सिल्वर स्किड प्लेट जैसा एलिमेंट जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DR...