नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैलेंज कर डाला। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि 24 घंटे बीत चुके हैं। आप कहते हैं विपक्ष देशद्रोही है। आप किसी भी मंच पर आइए और मेरे साथ डिबेट कीजिए। राहुल गांधी ने इस पोस्ट में लिखा, '24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।' नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा कि देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत।सवाल उठेंगे, जवाब मिलेगा राहुल गांधी ने इस पोस्ट में आगे लिखा कि दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बन...