नई दिल्ली, जनवरी 13 -- टेक कंपनी Oppo ने अपनी Reno 15 सीरीज का नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15 FS 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल इटली में लॉन्च किया गया है। Reno 15 सीरीज में पहले से ही Reno 15F (5G), Reno 15, Reno 15c, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini जैसे मॉडल शामिल हैं। नया Reno 15 FS 5G प्रीमियम डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और मजबूत डिजाइन पर फोकस करता है। Oppo Reno 15 FS 5G में 6.57 इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले 10-बिट कलर डेप्थ, 100 प्रतिशत P3 कलर गैमट और हाई ब्राइटनेस मोड में 1400 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसके अलावा, इसमें स्प्लैश टच और ग्लव्स टच सपोर्ट के साथ AGCDT STAR D+ प्रोटेक्शन भी मिलता है। फोन को IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देती है।...