नई दिल्ली, जून 3 -- Motorola Edge 2026 Launched: मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन के तौरल पर मोटोरोला एज 2026 को चुनिंदा वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया गया है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले है। लेटेस्ट एज सीरीज का फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7450 प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। एज 2026 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन सेंसर और 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। इसमें वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। मोटोरोला एज 2025 की तरह, नए 2026 मॉडल में भी धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।चलिए अब एक नजर डालते हैं Motorola Edge 2026 की खासियत पर यह फोन डुअल सिम (नैनो+ईसिम) सपोर्ट के साथ आत...