नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Apple ने बुधवार को अपने 'Surprise and Shine' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए हैं। iPhone 18 सीरीज के ये दोनों मॉडल पिछले साल के iPhone 17 Pro मॉडल के मुकाबले बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के साथ आते हैं। ये ऐप्पल के लेटेस्ट जेनरेशन के A20 Pro चिपसेट पर चलते हैं और इनमें कंपनी का नया इन-हाउस C2 मॉडेम भी शामिल किया गया है। नए आईफोन में ऐप्पल इंटेलिजेंस, परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और कैमरा जैसी अहम चीजों पर फोकस किया गया है। नए मॉडल चार कलर्स - डीप ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी में आते हैं, जिससे लाइनअप को एक नया लुक मिलता है। दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है, जबकि Pro Max मॉडल के बारे में कहा गया है कि यह 30 घंटे तक चल सकता है। ऐप्पल का दावा है कि...