नई दिल्ली, जून 11 -- Pova 8 Launched in India: स्टाइलिश लुक और लंबी बैटरी लाइफ का किफायती स्मार्टफोन चाहिए, तो पोका का नया Pova 8 आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इसे भारत में पिछले साल आए Pova 7 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर दिया है। Pova सीरीज का यह नया स्मार्टफोन तीन अलग-अलग कलर्स में आता है और दिखने में काफी खूबसूरत है। रैम और स्टोरेज के हिसाब से इसे दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसके पिछले हिस्से पर कस्टमाइजेबल 'अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले' दिया गया है, जो अलग-अलग ऐप्स के नोटिफिकेशन दिखाता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट और 8GB तक रैम है, साथ ही इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.76-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 8000mAh की तगड़ी बैटरी और पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमे...