नई दिल्ली, मार्च 27 -- Redmi 15A Launched in India: रेडमी ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर भारतीय बाजार में Redmi 15A को शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया है। अगर आप किफायती कीमत में बड़ी बैटरी वाला फोन तलाश रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। A सीरीज का यह नया रेडमी स्मार्टफोन तीन कलर्स में उपलब्ध है और इसमें ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट लगा है। खास बात यह है कि इस किफयाती फोन में 6,300mAh की बैटरी है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें पीछे की तरफ दो कैमरे लगे हैं, जिसमें मेन कैमरा 32-मेगापिक्सल का है। इसमें 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले भी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। कितनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...इतनी है Redmi 15A के अलग-अलग मॉडल की कीमत रैम और स्टोरेज के हिसाब से फोन को तीन कॉन्फिगरेश...