नई दिल्ली, मई 26 -- अल्ट्रावॉयलेट (Ultraviolette) ने इंडियन मार्केट में अपनी पॉप्युलर इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर मोटरसाइकिल- Ultraviolette X-47 का एक नया और अफोर्डेबल बेस वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस नए एंट्री-लेवल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये है। इस प्राइस के साथ यह पूरी X-47 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल बन गया है। भारतीय ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए कंपनी का यह फैसला काफी बड़ा माना जा रहा है। यह मोटरसाइकिल महज 2.8 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 145 kmph है। फुल चार्ज पर यह बाइक 211 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके बारे में।कीमत कम करने के लिए हटाना पड़ा रडार सिस्टम इस नए बेस वेरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव इसकी टेक्नोलॉजी में देखने को मिलता है। बाइक की कीमत को कम करन...