नई दिल्ली, मार्च 30 -- गर्मियों का मौसम आ चुका है और अब बाजार में तुरई भी आने लगी है। तुरई की सब्जी ज्यादातर लोगों को सूखी खाना पसंद होती है, कम ही लोग इसे मसालेदार खाते हैं। खासतौर पर बच्चे तुरई का नाम सुनते ही दूर भागने लगते हैं। तुरई काफी ज्यादा पौष्टिक और कम कैलोरी वाली सब्जी होती है, जिसमें कई पोषक तत्व होते हैं। गर्मी में ये शरीर को हाइड्रेट भी रखती है। अगर आपके घर में बच्चे या बड़े तुरई की सब्जी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं, तो एक बार शेफ कुनाल कपूर की स्टाइल में स्पेशल तुरई की सब्जी बनाकर खिलाएं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तुरई की सब्जी का वीडियो शेयर किया है, जो देखने में ही काफी टेस्टी लग रही है। कुनाल कपूर की ये रेसिपी देखने में स्वादिष्ट और बनाने में काफी आसान है। तो चलिए आज आपको शेफ की स्पेशल रेसिपी बताते हैं। आप उनके ...