नई दिल्ली, जनवरी 30 -- रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी के संयुक्त उद्यम जियो-बीपी ने शुक्रवार को अपना नई 'एक्टिव' टेक्नोलॉजी वाला पेट्रोल पेश किया, जिसे किसी अतिरिक्त खर्च के बगैर एक साल में वाहन को 100 किमी. ज्यादा चलने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- विदेशी बाजार में क्रेटा पर भारी पड़ी मारुति की ये SUV, एलिवेट भी रह गई पीछे कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत ऊर्जा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान जियो-बीपी के स्टॉल का दौरा किया, जहां इस नई टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया गया है। कंपनी ने कहा कि यह पेट्रोल वाहन के इंजन के जरूरी हिस्सों को साफ करने और वाहन के प्रदर्शन को बेहतर करने में भी मदद करेगा। बयान के मुताबिक, इस पेट्रोल को ...