नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- लेक्सस (Lexus) अपनी सेकेंड जनरेशन की NX SUV का मिड-लाइफ अपडेट लेकर हाजिर है। 2026 Lexus NX में डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन में कई बदलाव किए गए हैं। यह प्लग-इन हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन में आती है। कंपनी के मुताबिक यह 0-100 kmph की स्पीड सिर्फ 6.1 सेकंड में पकड़ सकती है। आइए डीटेल में जानते हैं इस एसयूवी के बारे में।नया एक्सटीरियर डिजाइन नई NX का ओवरऑल शेप पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन फ्रंट में अब नया फ्रेमलेस स्पिंडल-शेप ग्रिल दिया गया है, जो बॉडीवर्क के साथ फ्लो करता है। इसके साथ नए हेडलैंप और पहले से ज्यादा स्लिम LED DRLs मिलते हैं। पीछे की तरफ एसयूवी में नए LED टेल-लैंप दिए गए हैं, जिनमें L-शेप पैटर्न टेलगेट तक फैला हुआ है। यहां रोशन होने वाला LEXUS लोगो भी दिया गया है। अलग-अलग वेरिएंट के ...