नई दिल्ली, जून 2 -- Hisense U7QSE Mini LED TV Series लॉन्च कर दी है। यह टीवी सीरीज खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, बेहतर गेमिंग अनुभव और प्रीमियम ऑडियो फीचर्स चाहते हैं। ये टीवी 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच, 85-इंच और 100-इंच स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध हैं। Hisense का दावा है कि नई U7QSE Mini LED TV सीरीज में एडवांस Mini LED टेक्नोलॉजी, AI पिक्चर एन्हांसमेंट और हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो मूवी देखने, स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और गेमिंग के अनुभव को पहले से कहीं बेहतर बना सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह टीवी Dolby Vision IQ, Dolby Atmos, IMAX Enhanced और 300Hz हाई रिफ्रेश रेट जैसी प्रीमियम खूबियों के साथ आता है। Hisense U7SE ULED मिनी-LED टीवी सीरीज की कीमत Hisense U7SE ULED मिनी-LED टीव...