नई दिल्ली, जून 17 -- मिनी इंडिया ने भारत में नई MINI Countryman C को लॉन्च कर दिया है। इस प्रीमियम SUV की एक्स-शोरूम कीमत 47.50 लाख रुपये है। खास बात यह है कि यह MINI की भारत में लोकली मैन्युफैक्चर्ड कार है। कंपनी का कहना है कि नई कंट्रीमैन C को डेली यूज के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बनाया गया है और साथ ही इसमें मिनी ब्रैंड की पहचान और मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की यह लेटेस्ट एसयूवी 156 hp और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच Steptronic Sport ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। इसे 5-स्टार Euro NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। आइए डीटेल में जानते हैं इस नई एसयूवी के बारे में।डिजाइन में मिला नया लुक नई मनी कंट्रीमैन C कंपनी की 'Charismatic Simplicity' डिजाइन थीम पर बेस्ड है। पहले के मुकाबले इसका लुक ज्यादा क्लीन और मॉडर्न है। SUV क...