नई दिल्ली, मार्च 19 -- दुनिया में सबसे ज्यादा खुश कौनसा देश है। इसका जवाब देने के लिए 'वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स' की नई रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके मुताबिक फिनलैंड लगातार नौवीं बार दुनिया का सबसे खुशनुमा देश माना गया है। इसके अलावा अन्य नॉर्डिक देश जैसे कि आइसलैंड, डेनमार्क, स्वीडन और नॉर्वे भी इस सूची के टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। पिछले तीन सालों से लगातार गाजा, लेबनान और ईरान में युद्ध लड़ रहा इजरायल भी इस सूची में आठवें नंबर पर रहा है। भारत की रैंकिंग इस बार 116 रही है, जो कि युद्ध प्रभावित और पिछले साल 12 दिन का युद्ध लड़ने वाले देश ईरान से भी पीछे है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और वेलबीइंग रिसर्च सेंटर द्वारा पब्लिश की जाने वाली यह रिपोर्ट हर वर्ष अपने विषय के कारण चर्चा में रहती है। इस रैंकिंग पद्धति में शामिल सभी देशों...