बदायूं, फरवरी 14 -- मूसाझाग। क्षेत्र के मचलई गांव में चोरों ने दातागंज रोड पर स्थित एक आढ़त से 40 कट्टे धान चोरी कर ली। पीड़ित संजीव गुप्ता की गुलड़िया भट्ठे पर आढ़त है। पांच फरवरी की रात को कोहरे की वजह से सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर साफ नहीं आने पर 20 कट्टे चोरी हो गए थे। उस समय शिकायत नहीं की गई। इसके बाद 12 फरवरी की रात फिर से दो अज्ञात चोर आढत को निशाना बनाते हुए शेष 20 कट्टे धान चोरी कर गए। इस बार चोरों के चेहरे सीसीटीवी में पूरी तरह स्पष्ट दिखाई दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.