रामपुर, दिसम्बर 28 -- मंडी में हरिओम ट्रेडर्स की आढ़त से शनिवार की सुवहः कोई अज्ञात चोर आढ़त पर रखा एक थैला उठाकर ले गया है। जिसमें इक्कीस हजार रुपये और उधारी का रजिस्टर रखा हुआ था। काफी तलाशने के बाद नहीं मिलने पर पीड़ित आढ़ती ने कोतवाली पुलिस को चोर के खिलाफ तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला तन्डोली निवासी पूर्व सभासद हरिओम सैनी की दड़ियाल मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में हरिओम ट्रेडर्स के नाम से सब्जी की आढ़त है। वह रोजाना की तरह शनिवार को अपनी आढ़त पर सुवहः के छह बजे काम में लगा हुआ था। एक थैला जिसमें इक्कीस हजार रुपये की नकदी, उधारी का रजिस्टर उसमें रखा हुआ था। वह तख्त पर रखा हुआ था। काम के समय उस थैले को कोई उठाकर ले गया है। थैले को काफी तलाश किया गया परन्तु कहीं भी पता नहीं चल सका। पीड़ित हरिओम सैनी ने चोर के खिलाफ कोतवाली पुलिस को ...