देहरादून, मई 4 -- देहरादून। आढ़त बाजार स्थित एक दुकान में रात में घुसे चोरों ने 40 हजार रुपये की नकदी और 15 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। व्यापारी मनोज कुमार बंसल की 12 आढ़त बाजार में मैसर्स रामगोपाल मनोज कुमार के नाम से दुकान है। मनोज कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को कारोबार के बाद दुकान बंद की। रविवार सुबह दुकान में चोरी का पता लगा। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत पर चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...