बुलंदशहर, मार्च 30 -- नगर के आज़ाद पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समीना ईशा आज़ाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समारोह की शुरुआत प्री-नर्सरी के नन्हे-मुन्ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत नृत्य से हुई। बच्चों को दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद कक्षा दो के छात्रों छात्र-छात्राओं ने सुरीला ग्रेजुएशन गीत गाकर समारोह को भव्य बना दिया। प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने इस विशेष दिन को छात्रों के भविष्य की एक नई शुरुआत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा की छात्र अपने को सपनों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...