फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। क्राइम बांच ऊंचा गांव की टीम ने आहता प्रबंधक हत्याकांड मामले में सातवें आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पत्थर से हमला करने की बात कबूली है। वहीं इस मामले में एक किशोर सहित छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को सातवें आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को थाना सेक्टर-3 क्षेत्र में आहता प्रबंधक आदेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए इससे पहले एक किशोर सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पूछताछ में सचिन ने खुलासा किया कि झगड़े के दौरान उसने आदेश ...