भदोही, अप्रैल 7 -- भदोही, संवाददाता। जैसे-जैसे अमेरिका और ईरान के बीच का युद्ध लंबा खींच रहा है वैसे-वैसे जिलेवासियों पर इसका दुष्परिणाम लगातार बढ़ रहा है। जहां पहले लोगों को गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझना पड़ रहा था। फिर पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि दर्ज की गई। अब जरूरी सामान जैसे पूजा सामग्री, फूल माला, टायर, ट्यूब आदि के दाम भी बढ़ गए हैं। इसके कारण आम लोगों के जीवन पर असर पड़ा है। अभी हाल-फिलहाल में जंग रुकने के हालात भी नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि गैस एजेसियों और पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम हुई है लेकिन दुश्वारियां जस की तस है। मध्य पूर्व में तनाव को एक माह से ज्यादा समय हो गया है। युद्ध के कुछ दिनों बाद रसोई गैस एजेंसियों पर सुबह से लेकर शाम तक उपभोक्ताओं की भीड़ नजर आ रही थी। इतना ही नहीं, बहुतों ने तो पेट्रेाल एवं डीजल भी कई माह ...