आस्था से जुड़ा है मामला.करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मान सरकार ने पास किया प्रस्ताव
चंडीगढ़, अक्टूबर 27 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को तुरंत फिर से खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिख संगत को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, करतारपुर में बिना किसी परेशानी और रुकावट के मत्था टेकने तथा दर्शन करने का नियमित रास्ता मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि आस्था के मामले राजनीतिक सोच से ऊपर होने चाहिए और भक्तों की आध्यात्मिक इच्छाओं का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए। विधानसभा को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि धार्मिक भक्ति कभी भी छोटी-मोटी राजनीति का शिकार नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की आध्यात्मिक इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। जब धार्मिक भक्ति की बात आती है तो छोटी-मोटी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। श्री करतारपुर साहिब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.