जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जमशेदपुर। कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने आस्था ट्विन सिटी में केंद्रीय पूजा समिति के दुर्गा के पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने मां दुर्गा से राज्य में शांति और खुशहाली की कामना की और ट्विन सिटी के निवासियों को नवरात्र की बधाई देकर शांति से पूजा आयोजन का सुझाव दिया। पंडाल उद्घाटन के दौरान क्रिकेटर सौरभ तिवारी डीएसपी सिटी सुनील चौधरी, मनोज ठाकुर के अलावा समाजसेवी दिग्विजय सिंह, मनोज मिश्रा, एसके मुखर्जी, अजय सिंह एवं अन्य उपस्थित थे। पूजा समिति के सदसियों ने बताया कि 11वीं वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.