जमशेदपुर, मई 1 -- बिरसानगर स्थित आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने शुक्रवार को बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मुख्य गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बिल्डर और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा अपनी समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि अपार्टमेंट में लंबे समय से बिजली, पानी और लिफ्ट जैसी जरूरी सुविधाएं सही ढंग से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है。
प्रदर्शन के कारण निवासियों ने कहा कि उनसे मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है, लेकिन सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उनका आरोप है कि प्रबंधन की ओर से 100 प्रतिशत मेंटेनेंस नहीं होने का बहाना बनाकर समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.