गंगापार, जुलाई 7 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शृंगी ऋषि की तपोस्थली शृंग्वेरपुर धाम में मंगलवार को भी आषाढ़ सप्तमी मेला श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह का केंद्र बना रहा। पावन पर्व पर गंगा तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान, पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।प्रयागराज सहित प्रतापगढ़, कौशाम्बी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंगलवार भोर से ही श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- आषाढ़ सप्तमी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद श्रृंग...