बरेली, मार्च 4 -- होली पर्व से पूर्व शुभ मुहूर्त में आस्था व विश्वास के साथ मंगलवार को चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद देर रात होलिका दहन किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर होलिका को हल्दी, चंदन व फूल अर्पित किए। होली के गीतों के बीच लोगों ने जमकर रंग, अबीर व गुलाल से होली खेली। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पंरपरा के अनुसार, शरीर के कष्ट दूर होने की मान्यता के लिए लोगों ने घरों में उबटन लगाकर उसे होलिका में अर्पित किया। रात होते ही लोग अपने-अपने मोहल्लों में स्थापित होलिका के पास जुटने लगे। विधिपूर्वक पूजा के बाद मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होलिका दहन पर भक्ति और उल्लास के रंग नजर आए। शहर के प्रमुख चौराहों, सोसायटी से लेकर गलियों तक सजी होलिका के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.