शामली, अगस्त 8 -- श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में आस्था के साथ सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। जिलेभर में करीब 50 छोटे-बड़े कांवड़ सेवा शिविर संचालित हो रहे हैं, जहां हजारों स्वयंसेवक 24 घंटे शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। भोजन, दूध, शरबत, चिकित्सा, स्नान और विश्राम जैसी व्यवस्थाएं पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ की जा रही हैं। शामली के ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविर में स्वयंसेवक विपिन, अजय, गोपाल, अंकुश और अमन दिन-रात सेवा कार्य में लगे हुए हैं। सुबह से लेकर देर रात तक वे कांवड़ियों के लिए नाश्ता, भोजन, दूध, शरबत, स्नान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था संभालते हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: कावड़ियों की सेवा में दिन-रात एक कर रहे कर्मयोगी शिविर में प्रतिदिन हजारों कांवड़ियों को भोजन और पेय पदार्थ ...