आस्था के सफर से पहले बदली सड़कों की सूरत
संभल, जुलाई 26 -- सावन की पावन बेला शुरू होने में अब सिर्फ चार दिन शेष हैं और हरिद्वार से गंगाजल लेकर नंगे पांव लौटने वाले लाखों शिवभक्तों के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। आस्था की इस कठिन यात्रा में कहीं कंकड़-पत्थर या गड्ढे श्रद्धालुओं के कदम न रोकें। इसके लिए संभल जिले में लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर कांवड़ मार्गों को दुरुस्त कर रहा है। जिले के 11 प्रमुख कांवड़ मार्गों पर 121.51 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत लगभग पूरी कर ली गई है। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी का प्रयास है कि भोले के भक्तों की पूरी यात्रा सुरक्षित, सुगम और श्रद्धा के अनुरूप यादगार बने। सरकार भी हर वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत करती है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए जिले के 11 प्रमुख कांवड़ मार्गों पर गड्ढे भरने और क्षतिग्रस्त हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.