शामली, मार्च 7 -- कांधला। यूपीएससी में नौवीं रैंक हासिल करने वाली आस्था जैन के घर बधाई देने वालों का देर तक तांता लगा होने के बाद आस्था के माता पिता एवं परिवार के अन्य लोग देर से सोए तो सुबह जल्दी उठ गए। नयी सुबह के साथ ही मोहल्ले के लोग भी बेटी आस्था जैन की उपलब्धि पर प्रशंसा करते नजर आए। सुबह से ही घर पर बधाई देने के लिए लोग आने लगे। इस कारण दुकान एक से डेढ़ घंटा देर से खुली। दुकान पर ग्राहकों को सामान देने के साथ ही बधाई लेने में व्यस्त रहे। नगर में बीते शुक्रवार का दिन एक ऐसे परिवार के लिए ऐतिहासिक बन गया, जहाँ की बेटी आस्था जैन ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जैसे ही इस खबर ने जोर पकड़ा, आस्था के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। लेकिन इस गौरवशाली क्षण में भी उनके पिता अजय जैन ने अपनी दिनचर्या ...