औरंगाबाद, जून 5 -- नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या छह के क्षत्रिय नगर मुहल्ला निवासी आस्था कुमारी ने जेईई एडवांस परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह एवं उनके प्रतिनिधि बिपिन कुमार सिंह ने शुक्रवार को मिठाई खिलाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

आस्था की प्रेरणा अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि आस्था की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जबकि बिपिन कुमार सिंह ने सीमित संसाधनों में स्वाध्याय के बल पर मिली सफलता को सराहनीय बताया।

अध्ययन के बल पर सफलता आस्था ने बिना किसी कोचिंग एवं ट्यूशन के 205 अंक प्राप्त करते हुए सीआरएल रैंक 1995 तथा ईडब्ल्यूएस रैंक 650 हासिल की है।

आगे की योजना उनका लक्ष्य आईआईटी से बीटेक कर इंजीनियर बनना और देश की सेवा करना है। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक...