बोकारो, दिसम्बर 1 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी अंचल के फतुडीह में भगवान सूर्यनारायण का सूर्याही पूजा 12 वर्ष के अंतराल पर पारंपारिक, भक्ति व श्रद्धा के साथ रविवार को उदीयमान भास्कर के अर्ध्य के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में समाज के महिला व पुरूषों ने मंडप में माथा टेका व प्रसाद ग्रहण किया। इस अनुष्ठान को फतुडीह, लुटुटांड़, ईजरीपार, कांचनपुर, मानपुर व सीतानाला के ब्राहमण परिवार की ओर से आयोजित किया गया। शुक्रवार को विधि विधान के साथ नहाय खाय के साथ संयोत महापर्व की शुरूआत की गई। शनिवार को सुर्याही मंडप में आचार्य महादेव पाण्डेय ने कलश स्थापन व वेदी स्थापन किया। इसी दिन शाम को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को मुख्य व्रती अजित माहथा व धर्म पत्नी लतु देवी समेत सैकड़ों व्रतियों ने पहला अर्ध्य अर्पित किया। इस अवसर कुल की परंपरा के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.