सहरसा, मार्च 26 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान बुधवार की अहले सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार उच्च विद्यालय स्थित छठ घाट पर सुबह से ही व्रतधारी महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही घाटों का दृश्य पूरी तरह भक्तिमय हो गया। व्रतधारी महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर सूप, दौरा एवं पूजा सामग्री से सजे बांस के टोकरे के साथ घाट पर पहुंचीं। छठी मैया के जयकारों और लोकगीतों के बीच पूरे वातावरण में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। घाट पर "कांच ही बांस के बहंगिया" सहित अन्य पारंपरिक छठ गीतों की मधुर ध्वनि लगातार गूंजती रही। व्रती महिलाएं गीत गाते ह...