जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर। आस्था का महापर्व चार दिवसीय चैती छठ व्रत की शुरुआत रविवार को नहाए खाए से हुई। छठ व्रतधारियों ने 'नहाय-खाय' के साथ इस व्रत की शुरुआत की, जिसमें लौकी-भात का प्रसाद ग्रहण किया गया। जिन घरों में चैती छठ मनाई जा रही है, वहां श्रद्धालु छठी मइया के गीत गुनगुनाते नजर आए। घाटों पर भी विशेष साफ-सफाई और सजावट की जा रही है। छठ व्रती नदी, तालाब तथा अन्य जलाशयों में स्नान करने के बाद अपने साथ गंगाजल घर लेकर घर आकर पूजा अर्चना की। उपवास रखकर अरवा प्रसाद बनाया।पूजन के बाद प्रसाद के रूप में अरवा चावल, सेंधा नमक से निर्मित चने की दाल, लौकी की सब्जी, आंवला की चटनी आदि ग्रहण कर चार दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिया। सोमवार को दिन भर निर्जला उपवास रखकर खरना करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...