बांका, मार्च 22 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा बाजार के संकट मोचन धाम परिसर स्थित चैती दुर्गा मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। वर्तमान में चैती दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बना हुआ है।पहले ये मंदिर झोपड़ी का था।सन1990 ई.में इस मंदिर के भवन का निर्माण आम लोगों के सहयोग से कराया गया।पुनः 2000 ई .में इस मंदिर का जीर्णोद्धार कर भव्य रुप से मां दुर्गा के मंदिर को आकर्षक बनाया गया।मिली जानकारी के मुताबिक पंजवारा थाना में तब के दिनों में पदस्थापित सारण जिले के चैनपुर निवासी मुंशी दुर्गेश शर्मा के द्वारा पंजवारा एवं इसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों में चंदा इकट्ठा कर उनके अथक प्रयास से भव्य रूप से मंदिर का निर्माण कर चैत्र नवरात्र में पूजन शुरू किया गया।तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष वासंती नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिम...