हरदोई, मई 10 -- माधौगंज, संवाददाता। विकास खंड के ग्राम अटवा अली मर्दानपुर स्थित सती आश्रम क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की सप्तमी को विशाल मेले में क्षेत्र के अलावा आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर सती स्थल पर पूजा-अर्चना करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 1953 में गांव निवासी आत्माराम के निधन के बाद उनकी पत्नी रामकुंवरी ने अग्नि प्रज्ज्वलित कर सती हो गई थीं। तभी से उनकी स्मृति में इस स्थान पर मेले की परंपरा चली आ रही है। श्रद्धालु यहां स्थापित पादुकाओं का पूजन कर यज्ञ, हवन और कथा-भागवत के माध्यम से सती की आराधना करते हैं। रविवार को यज्ञ-हवन के बाद मेले का शुभारंभ हुआ। ग्राम प्रधान मनोरमा देवी, उनके पति रमेशचंद्र, जिला पंचायत सदस्य रवि वर्मा, आयुष कुमार, दीपक कनौजिया ...