नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा, संवाददाता। आस्था, श्रद्धा और परंपरा के महापर्व चार दिवसीय चैती छठ का समापन बुधवार को पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। चैती छठ के अंतिम दिन व्रत रखने वाली महिलाओं व श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा किया। सुबह होते ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ी उमडी रही। शहर में सेक्टरों, पार्को, और घाटों पर व्रतियों ने भगवान भास्कर की आराधना कर स्नान किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि व संतानों की लंबी आयु की कामना की। घाटों पर छठी मईया के गीतों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए थे। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के अंतिम दिन बुधवार को श्रद्धालुओं द्वारा उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा विधिवत सम्पन...