औरैया, मार्च 11 -- सहार, संवाददाता। सहार क्षेत्र में मां पार्थेश्वरी देवी का ऐतिहासिक मेला बुधवार से शुरू हो गया। होली की अष्टमी से प्रारंभ होने वाला यह मेला 21 मार्च तक चलेगा। मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करते नजर आए। बताया जाता है कि प्राचीन समय में मां पार्थेश्वरी देवी की स्थापना स्थानीय लोगों के सहयोग से हुई थी। समय के साथ यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की चर्चा दूर-दूर तक फैलने लगी, जिससे इस स्थान के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ती गई। धीरे-धीरे यह स्थल क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक केंद्र बन गया। इसी आस्था के चलते यहां हर वर्ष होली की अष्टमी से भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। करीब एक सदी से अधिक समय से यह मेला लगातार आयोजित हो रहा है।...