दुमका, अप्रैल 7 -- रानेश्वर। इलाके के विभिन्न गांव में मंगलवार को चैती काली पूजा आस्था एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हो गया। पूजा की रश्म कई दिन पूर्व से ही प्रारंभ हो गया था। महिलाएं शाम को पूजा स्थल पहुंचकर माता की आराधना कर रहे थे। सोमवार को नमक विहीन भोजन ग्रहन किया गया। और मंगलवार दोपहर को उपवास में रहकर माता की पूजा अर्चना की गई। इधर आसनबनी गांव के मांझ पाड़ा ,केवट पाड़ा एवं ग्वाला पाड़ा में मौजूद काली माता की वेदी पर नेम निष्ठा के साथ माता की पूजा अर्चना की गई। चेटिया के द्वारा उबलते तेल से हाथ मे पुआ उठाकर माता को अर्पण किया। धूप ,दीप,फल मिष्ठान समेत अन्य सामग्री से माता की पूजा अर्चना की गई। चेटिया नृत्य करते अपने नग्न शरीर पर लौहा की जंजीर का कोड़ा बरसाया और माता के प्रति अटूट भक्ति प्रकट किया। चेटिया के द्वारा मन्नत को लेकर माता की वेदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.