पटना, मार्च 27 -- बासंती नवरात्रि के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में नवमी पूजा शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक उत्सव का समापन विधि-विधान से आयोजित हवन और पारंपरिक कन्या पूजन के साथ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह नवमी के हवन में धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन शामिल हुए। हवन के बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की और उन्हें भोग-प्रसाद अर्पित किया।शामिल हुए कई गणमान्य : नवरात्रि नवमी पूजन और हवन कार्यक्रम में प्रदेश के कई प्रमुख राजनेताओं और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसा...