प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तेजगढ़ में गुरुवार को आयोजित अवसान माता का पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और परम्परागत तरीके से सम्पन्न हो गया। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अवसान माता का यह कार्यक्रम क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब सभी वर्ग मिलकर एकता, सहयोग और सद्भाव के साथ आगे बढ़ें। सरकार भी समाज के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि खादी ग्रामोद्योग आयोग नई दिल्ली के सदस्य व भाजपा भदोही के प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से भारतीय परंपराओं और संस्कारों को मजबूती मिलती है और सम...