आस्था और उल्लास से मनाया मां दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस
रुडकी, मई 25 -- ढंडेरा स्थित राज विहार कॉलोनी में सोमवार को मां दुर्गा मंदिर का 16वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर समिति की ओर से हवन-पूजन कर क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। महिला मंडली ने माता के भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी, रानी देवयानी, इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के संरक्षक प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रावत और समाजसेवी विनोद कक्तवाण ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति डाली। नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे समाज में सकारात्मकता आती है और लोगों की आस्था मजबूत होती है। इस दौरान उन्होंने महिला मंडली के साथ बैठकर भजन भी गाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.