संभल, जुलाई 23 -- रजपुरा क्षेत्र के गांव मोलनपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध हरि बाबा बांध धाम पर सात दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन सुबह पूजा-अर्चना के बाद रात्रि में वृंदावन की श्री गौर श्रीकृष्ण लीला मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का मनमोहक मंचन किया गया। रासलीला के शुभारंभ के साथ ही पूरा धाम भक्ति के रंग में रंग गया। महोत्सव का शुभारंभ कमेटी अध्यक्ष बुधरंजन सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद देर शाम आयोजित रासलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की कथा को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। मंचन में दिखाया गया कि किस प्रकार अत्याचारी राजा कंस के बढ़ते अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में मथुरा की कारागार में अवतार ...