लोहरदगा, मार्च 28 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी सह भरत मिलाप शोभायात्रा शनिवार को आस्था और उल्लास के माहौल में आयोजित हुआ। इसमें लोहरदगा जिले के अलावा रांची, गुमला और लातेहार जिले के करीब 100 महावीरी अखाड़ों ने शामिल होकर अस्त्र-शास्त्र चालन प्रतियोगिता में भाग लिया गया। बेहतर खेल दिखाने वाले अखाड़े के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। भगवान राम और हनुमान से जुड़ी झांकी की प्रस्तुति भी की गई।इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, प्रवीण कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, संदीप गुप्ता, विहिप के प्रांतीय अधिकारी कृष्ण चैतन्य ब्रह्चारी, विहिप जिला अध्यक्ष रितेश कुमार, केन्द्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तमेड़ा, लक्ष्मी नारायण भगत, राजमोहन राम, गणेश शास्त्री ...