कटिहार, जनवरी 2 -- कटिहार , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नववर्ष के पहले दिन कटिहार में आस्था, उल्लास और उमंग का अनोखा संगम देखने को मिला। सुबह की शुरुआत शहर और प्रखंडों के मंदिरों में पूजा-अर्चना से हुई, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नए साल को सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं के साथ शुरू करने के लिए लोगों ने देवी-देवताओं के चरणों में शीश नवाया और परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर के सार्वजनिक दुर्गा स्थान, कालीबाड़ी, हनुमान मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में तड़के से ही भक्तों की कतारें लग गईं। घंटियों की गूंज और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कई मंदिरों में विशेष पूजा, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्रों और प्रखंडों के मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आ...