गोरखपुर, जुलाई 23 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत 995 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में विकास, सुरक्षा और आस्था के मुद्दों पर विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन दलों ने सत्ता में रहते हुए आस्था का सम्मान नहीं किया और उस पर लगातार प्रहार किए, वही आज खुद को सबसे बड़ा आस्थावान साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जनता ऐसे दलों के चरित्र और कार्यशैली को भलीभांति पहचान चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान आस्था पर प्रहार करने वाले आज सबसे बड़े आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिक्सलेन फ्लाईओवर समेत 995 करोड़ रु...