बागपत, अगस्त 5 -- दाहा। सावन माह की शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त कांवड़ियां हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से अपने-अपने शिवालयों ओर बढ़ रहे है। इस दौरान कांवड़ मार्गों पर बम बम भोले की गूंज सुनाई पड़ रही है। सावन माह की शिवरात्रि पर बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग से कई प्रदेशों के कांवड़ियां गुजरते है। इनमें हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब आदि राज्यों के कांवड़ियां शामिल रहते है। मंगलवार को दिनभर कांवड़ मार्ग पर बम बम भोले के जयकारें गूंजते रहे। सोनीपत के मुकीमपुर गांव निवासी कांवड़ियां सतीश, दयानंद, रणधीर आदि ने बताया कि कांवड़ धार्मिक आस्था का प्रतीक है। धर्मिक आस्था में स्वाभिमान है। यह भी पढ़ें- मिनी हरिद्वार से बेटियों ने अपनी-अपनी मन्नतें पूरी होने को उठाई कांवड़महिला कांवड़ियों का संकल्प --- यह भ...