औरंगाबाद, जून 25 -- अंबा स्थित प्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर परिसर में लगने वाला आर्द्रा नक्षत्र मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और लोकजीवन का भी महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार यह मेला आर्द्रा नक्षत्र के आरंभ से लेकर उसके समापन तक आयोजित होता है। मान्यता है कि इस अवधि में मां सतबहिनी के दर्शन और पूजा-अर्चना का विशेष फल प्राप्त होता है, जिसके कारण नक्षत्र लगते ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार हो उठता है।

आर्द्रा नक्षत्र मेला का महत्व लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचकर मां का दर्शन करते हैं और मेले का आनंद लेते हैं। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार प्राचीन समय में मेले सामाजिक संवाद और सामुदायिक एकता के प्रमुख केंद्र हुआ करते थे। आर्द्रा नक्षत्र का समय मानसून की शुरुआ...